
रायपुर।कमल विहार सेक्टर 4 लॉर्ड्स सिटी के फ्लैट में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले को टिकरापारा थाना पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच की और मामले के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतिका के सास, ससुर, और ननद ही निकले महिला के हत्यारे।
पुलिस को प्राथिमक दृष्टया में आत्महत्या का शक था। मगर महिला के पास पाए गए सुसाइड नोट से ये साफ हो गया कि महिला की सास, ससुर और ननद उस पर चरित्र संदेह का आरोप लगाते थे। तंज कसते थे। जिससे महिला परेशान हो गई और उसने आत्महत्या कर ली।
महिला की आत्महत्या के मुख्य आरोपियों के नाम सास पदमलता साहू, ससुर सदानंद साहू, ननद हेमा प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।