Uncategorized

गड्ढे में ट्रक पलटने से हुई 30 वर्षीय मजदूर की मौत परिजनों में छाया कोहराम

बेगूसराय 19 Aug 2021 । जिले से एक बड़ी खबर आ रही है कि एक ट्रेकटर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मैं आपको बता दूं कि घटना जिले के बलिया थाना क्षेत्र का है। गुरुवार को एनएच 31 पर बरियारपुर व इनियार ढाला के बीच घर निर्माण की सामग्री से लदा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में बनी गड्ढे में पलट गयी। जिससे मौके पर ही मजदूर की मौत हो गयी। जबकि दुर्घटना में ट्रक्टर चालक और एक मजदूर गम्भीर रुप से घायल भी हो गए।

मृतक मजदूर की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर के सोनेलाल यादव का 30 बर्षीय पुत्र कैलाश यादव के रूप में की गई है। इसी दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल ट्रक्टर चालक सदानंदपुर के गुड्डर यादव का पुत्र कमल यादव एवं ट्रक्टर पर सवार मजदूर रामेश्वर यादव का पुत्र रामानंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों में मातम छा गया, ग्रामीणों ने इन दोनो घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। ट्रक्टर पर सवार मजदूर कैलाश यादव की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन को मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन समय पर पहुंचकर सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर बेगूसराय के सदर अस्पताल में भेज दिया और आक्रोश लोगों को समझाने बुझाने में लगी हुई है।

Back to top button