2 साल से चल रहा था, प्रेम – प्रसंग अचानक हुआ ……..? की प्रेमिका ने खुद को प्रेमी घर आग के हवाले कर किया आत्मदाह……..

बलरामपुर 25 म ई 2021 । बलरामपुर में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। युवती ने अपने प्रेमी के घर जाकर आत्मदाह कर लिया है। दोनों के बीच दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परन्तु वहीं युवक ने शादी से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद बड़ते बड़ते इतना आगें चला गया की युवती ने खुद को आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।
इस दौरान युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया, तो उसका भी हाथ जल गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि लड़का कोरोना पॉजिटिव है। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक, घटना वाड्रफनगर के रामनगर निवासी संजय कुमार देवांगन 23 वर्ष का प्रेम संबंध गांव की ही सुमित्रा आयाम 19 वर्ष से चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी। आरोप है कि युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन संजय शादी सें इनकार कर रहा था।
बताया जा रहा है कि सुमित्रा शनिवार को रात संजय के घर केरोसीन लेकर पहुंची और उसके कमरे में चली गई। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ तो संजय घर से बाहर चला गया। चिल्लाने की आवाज़ सुनकर बचाने की चक्कर में प्रेमी के हाथ जले, आत्महत्या के लिए उकसाने का फिलहाल प्रेमी उपर केस दर्ज कर लिया गया है। सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने संजय के खिलाफ आदिवासी अत्याचार अधिनियम और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। जेल भेजने से पहले उसका कोविड टेस्ट कराया गया तो उसमें पॉजिटिव मिला। इसके बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवक बोला- दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, कुछ दिन से अनबन चल रही थी पुलिस पूछताछ में सुमित्रा के पिता ने बताया कि संजय का उनकी बेटी के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। संजय ने भी यह स्वीकार किया कि दोनों दो साल से रिलेशनशिप में थे। उसने पुलिस को बताया कि उनके बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। रात को सुमित्रा अचानक घर आ गई। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी।
इसके बाद सुमित्रा ने केरोसीन डालकर आग लगा ली। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।