newsUncategorizedक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

बड़ी ख़बर /रायगढ़ जिले का केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी जेल से हुआ फरार…।

बिलासपुर 7 nov 2021। केंद्रीय जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी जेल हुआ रफूचक्कर। कैदी के जेल से भागने की कर्मचारियों और अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। शनिवार की शाम गणना के समय एक कैदी कम मिला। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। एक कैदी कम होने की खबर से हड़कंप मच गया ।पहले तो अधिकारी मामले को दबाने का प्रयास करते रहे। देर रात तक कैदी के नहीं मिलने पर मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई है। पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है।

तथा वहीं बताया जा रहा है की कैदी रायगढ़ जिले के छाल निवासी सत्यम दास महंत जो नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में केंद्रीय जेल में बंद था। सन 2016 में न्यायालय ने उसे धारा 363, 366, 376 व पाक्सो एक्ट में तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। शनिवार को जेल प्रहरी उसे लेकर गौशाला गए हुए थे। वह गौशाला में काम कर रहा था। इसी बीच शाम छह बजे वे जेल प्रहरियों को चकमा देकर भाग निकला। जेल प्रहरियों को इसकी भनक भी नहीं लग सकी। शाम की गणना के समय कैदी नहीं मिला। इसके बाद जेल में खलबली मच गई। जेल अधिकारियों ने जेल परिसर में उसकी तलाश करवाई। इसके बाद मामले की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी गई। सिविल लाइन पुलिस मामला दर्ज कर फरार कैदी की तलाश कर रही है।

मामले को दबाने का किया प्रयास

केंद्रीय जेल प्रशासन की लापरवाही से एक कैदी वहां से आसानी से भाग गया। जेल प्रहरियों को इसकी जानकारी नहीं लगी। गणना के समय जानकारी होने के बाद वे कैदी की तलाश में जुट गए। इस बीच पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। घटना की जानकारी होने के दो घंटे बाद पुलिस को इस संबंध में जानकारी देकर मामला दर्ज कराया गया।वहीं अब देखना है की लापरवाह अधिकारियों पर क्या कुछ कार्यवाही हो पाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button