newsUncategorizedकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़
ब्रेकिंग न्यूज़/अनियंत्रित कार ने बाइक सवार लोगों को मारी जोरदार टक्कर ,एक की दर्दनाक मौत..।

कोरबा 6 nov 2021 । लगातार सड़क हादसा हो रहे है।तो वहीं कोरबा मे एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि दूसरा युवक बुरी तरह घायल हुआ है। हादसा अनियंत्रित कार के बाइक सवारों को टक्कर मारने के चलते हुआ है। हादसे के बाद कार चालक वहां से रफूचक्कर हो गया। मामला बाल्को थाना क्षेत्र का है।
तो वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, पदमराज सिंह ठाकुर(42) और चिंकी डिहोलिया(22) अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। दोनों दिवाली मनाकर वापस लौट रहे थे कि अचानक डेंगू नाला पुल सतनाम नगर के पास सामने से आई कार ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।जहाँ पर एक की दर्दनाक मौत हो गई।