Uncategorizedक्राइमगरियाबंदछत्तीसगढ़
CG बिंग ब्रेकिंग-स्कार्पियो और कार में जबरजस्त टक्कर ,एक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत तथा वाहन चालक की स्थिति गंभीर……

गरियाबंद 23 july 2021। लगातार बढ़ती दुर्घटना और अनियंत्रित वाहन चालकों पर अंकुश नहीं लग रहा है।तथा वहीं गरियाबंद जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। जहां एक स्कॉर्पियो और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार,एक ही परिवार के 6 लोग जतमई दर्शन के लिए गए हुए थे। वहीं दर्शन करके वापस लौट रहे थे। तभी राजनकटा मोड़ पर स्कॉर्पियो और कार अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। जिससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई।जिससें क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है।तथा परिवारों वालों का घटना के बाद रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।