Uncategorizedछत्तीसगढ़
CG प्रेमी – प्रेमिका की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश…..

कवर्धा 13 jun 2021 । जिले पडरिया थाना क्षेत्र में एक प्रेमी-प्रेमिका की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। दोनों को खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले में जांच मे जुटी हुई हैं।
दोनों मृतक ग्राम मझौली के रहने वाले थे। दोनों शादी कर अलग दुनिया बसाना चाह रहे थे। लड़की के घर वाले शादी की मंजूरी नहीं दे रहे थे। क्योंकि वह नाबालिग थी।
मामले की जांच जारी, पोस्टमार्टम में होगा खुलासा
एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। मामले में छानबीन की जा रही है।