छत्तीसगढ़ दर्दनाक हादसा – अनियंत्रित बस पलटी 18 यात्री घायल तथा तीन की हालत गंभीर…

अंबिकापुर 18 मई 2021। रायपुर से गढ़वा जा रही बस पलट गई। 18 यात्री घायल हुए गए और 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। रायपुर से गढ़वा जा रही यात्री बस आज भोर में अनियंत्रत होकर उदयपुर के पास गड्ढे में पलट गई। उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर रेफर किया गया है। बस भोर में 4 बजे के करीब दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्ढे में पलट गई।
18 घायल, 3 गंभीर
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में बस में सवार 18 यात्रियों को चोटें आई है। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार रायपुर से गढ़वा जा रही महिन्द्रा कंपनी की बस अम्बिकापुर रायपुर मार्ग में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम गुमगा भोर में 4 बजे के करीब दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्ढे में पलट गई। संभावना है कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। दूसरे स्वास्थ्य यात्रियों के लिए दूसरी बस बुलाकर यात्रियों को उनकी मंजिल तक भेज दिया गया है।
35 यात्री सवार थे
बस में करीब 35 यात्री सवार थे जिनमें से 18 को चोटें आई है दुर्घटना की सूचना पर उदयपुर पुलिस व तहसीलदार के साथ प्रशासनिक दल भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचा था। हादसे में घायल 18 लोगों को उपचार के लिए उदयपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से 3 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।