गाय गटक गई 20 ग्राम सोने की चेन ,गोबर से नहीं आया बाहर तो शख्स ने उठाया ये कदम….!

बेंगलुरू 14 Dec 2021 । कर्नाटक में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ एक गाय ने दो तोले का सोने की चेन को गटक गई। परन्तु कीमती सोने की चेन होने से शख्स ने उस चेन को वापस पाने के जो लगातार प्रयास किया । ये घटना सिरसी तालुक के हीपानाहल्ली की है।जहां एक शख्स की गाय ने 20 ग्राम सोने की चेन निगल ली। पहले तो शख्स ने करीब महीने भर गाय के गोबर पर नजर रखी। लेकिन जब बात नहीं बनी तो वह डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने मेटल डिटेक्टर से चेन का पता लगाया और गाय की सर्जरी कर उसे बाहर निकाल लिया।
परिवार के अनुरोध पर सर्जरी कर उस सोने की चेन को निकाल लिया गया। हालांकि, चेन का वजन 20 ग्राम से घटकर 18 ग्राम हो गया। क्योंकि उसका एक छोटा सा हिस्सा गायब है। खैर, परिवार अपनी कीमती चेन पाकर खुश है। लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि गाय को इस सब से गुजरना पड़ा।वहीं यह बात सोशल मीडिया की दुनिया में आग की तरह फैल गई हैं।