Uncategorizedकांकेरक्राइमछत्तीसगढ़
दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत….।

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से लगे मनकेशरी डैम में पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। यहां नहाते समय पैर फिसलने से यह हादसा हो गया और युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मनकेशरी डेम में डूबे युवक के शव को बरामद कर लिया है। गोताखोरों की लगातार कोशिशों के बाद पत्थरों के बीच युवक का शव बरामद किया गया। मृतक युवक फरीद कुरैसी कांकेर के रामनगर का रहने वाला है। शव के बाहर आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं शव बरामद होने के बाद पुलिस ने अब इस हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है। तथा वहीं इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
