Uncategorized

सुहागरात के अगले दिन ही दुल्हन की शर्मनाक करतूत …..अगले ही दिन दुल्हन को जाना पड़ा जेल …..पढ़िए पूरी खबर…..

फिरोजाबाद 26 जून 2021। सुहागरात के अगले दिन ही दुल्हन की हरकत सुनकर हर कोई दंग रह गया। दुल्हन की शर्मनाक करतूत की वजह से सुहागरात के अगले दिन ही दुल्हन को जेल जाना पड़ गया। घटना यूपी के फिरोजबाद का है, जहां पर एक 23 साल की दुल्हन शादी के दूसरे दिन जेवर और कैश लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई जिससे हड़कंप मच गया और ससुराल वालों ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी ,थाने में फरार दुल्हन की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तीन दिन में कड़ी मशक्कत के बाद भगोड़ी दुल्हन को पकड़ लिया।

तो वहीं फिर प्राप्त जानकारी के अनुसार जब भगोड़ी दुल्हन का कोविड जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया तो दुल्हन ने महिला सिपाही को धक्का देकर पुलिस कस्टडी से भागने की असफल प्रयास भी किया।जिससे पुलिस भी हैरान रह गया।

दुल्हन के धक्का देने से महिला सिपाही गिर पड़ी और पकड़ो पकड़ो जोर से चिल्लाने लगी मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और कुछ लोगों ने उसे बाइक पर जाकर उस युवती को जैन नगर के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया ,दुल्हन का प्रेमी मनोज फिलहाल फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह जगह दबिश पकडऩे का प्रयास कर रही है। जेवर और कैश दुल्हन ने अपने प्रेमी के पास रखा है।फिलहाल दुल्हन से पुलिस पुछताछ करने में जुटी हुई है।और जल्द ही फरार प्रेमी को पकड़ने का दावा कर रही हैं।

तो वहीं हम आपको बता दें, दुल्हन फिरोजाबाद के थाना दक्षिण इलाके के हुमायूंपुर की रहने वाली है।20 जून को इस युवती की शादी उत्तर कोतवाली इलाके के टापा कलां निवासी सोनू के साथ हुई थी , महिला शादी के एक दिन बाद ही 21 जून को अपने प्रेमी मनोज के साथ भाग गई थी।थाना उत्तर के प्रभारी अनूप भारती ने बताया कि क्योंकि दुल्हन के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है, इसलिए फिलहाल इनके केवल बयान दर्ज किए जाएंगे तथा मुख्य आरोपी मनोज कुमार की तलाश की जा रही है।

Back to top button