Uncategorizedक्राइमहरियाणा

शर्मनाक करतूत:-22 वर्षीय विवाहित महिला के साथ उसके ससुर,देवर और अन्य रिश्तेदार महीनों तक करते रहे गैंगरेप आप भी हो जायेंगे हैरान…।

हरियाणा। क्षेत्र में एक 22 साल की विवाहिता के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पीड़िता से उसका ससुर, देवर और कई रिश्तेदार महीने तक गैंगरेप करते रहे। वह दो बार गर्भवती भी हुई, इस दौरान भी उसका शोषण जारी रखा। जिससे दोनों बार उसका गर्भपात हो गया। आरोपी उसका वीडियो बना ब्लैकमेल करते रहे। पीड़िता ने ससुराल में जिसे जुल्मों की जानकारी देकर मदद मांगी, उसी ने शिकार बना डाला। पति ने भी उसे छोड़ दूसरी शादी तक कर ली। बेबस होकर पीड़िता शुक्रवार को पुलिस थाने पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की नाबालिग उम्र में ही शादी हुई और इसके बाद से आरोपी शोषण कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के तावडू क्षेत्र की पीड़िता की शादी नवम्बर 2016 में चौपानकी क्षेत्र के एक गांव में की गई थी। शुरुआत से ही ससुर उस पर गंदी नजर रखने लगा। एक दिन मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला, तब वह करीब 17 साल की थी। पीडि़ता ने पति व सास को बताया तो उन्होंने मदद की बजाय पिटाई कर दी। पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बना प्रताड़ित किया। पति के बाद देवर ने दुष्कर्म किया। उस दिन से यह सिलसिला चलने लगा। जब भी वह विरोध करती मारपीट कर कमरे में बंद कर देते।

नशीला पदार्थ पिलाकर करते रहे गैंगरेप
पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि उसके दो ममिया ससुर हर सप्ताह ससुराल आते थे। वे दोनों भी उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करते थे। जब ममिया ससुर के परिजनों को पीड़िता ने आपबीती कही तो उन्होंने कहा कि यदि उसे इस घर में रहना है तो यह सब सहन करना पड़ेगा। आरोपी आए दिन गैंगरेप करते रहे। वह 2019 और 2020 में गर्भवती हो गई। इसके बावजूद शोषण करते रहे। इससे दिसम्बर 2019 और जुलाई 2020 में उसका गर्भपात हो गया।

जब भी दर्द बताया, तलाक की धमकी दे चुप करा दिया
पीड़िता ने बताया कि पीहर में परिजनों को बताने पर आरोपी उसे तलाक देने और पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देते थे। आरोपियों ने उसकी फोटो व वीडियो बना रखी थी। इसे वायरल करने की धमकी देते थे। मार्च 2021 में पीडिता के पति ने दूसरी शादी कर ली। तब हारकर उसने पिता को पूरी घटना बताई। शुक्रवार को पीड़िता अपने पिता व मां के साथ महिला थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Back to top button