अपनी बेटी हुई गायब तो दूसरें की बेटियों को कर लिया अगवा और लगाया ये गंभीर आरोप…….. दो युवकों के साथ दो महिला भी वारदात में शामिल……..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 18 sep 2021।एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रही हैं।जहां अपनी बेटी गायब होने पर दूसरों बेटियों को अगवा करने का सनसनीखेज मामला आ रहा है।जहां पुलिस ने नाबालिग सहित 2 लड़कियों को अगवा करने के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को मध्य प्रदेश से बरामद किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों की बेटी गायब हो गई है। उन्होंने पीड़ित परिवार के लड़के पर उसे भगाने का आरोप लगाया और उनकी दो लड़कियों को अगवा कर ले गए थे। जानकारी के मुताबिक, अनूपपुर के जैतहरी निवासी सजीवन कोल 6 महीने से अपने परिवार के साथ पेंड्रा के ग्राम पतगवां कटेलटोला में रहता है और मजदूरी करता है।
15 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे वह घर में ही नाश्ता कर रहा था। साथ में 8 साल की छोटी बेटी भी बैठी थी। 19 साल की बड़ी बेटी अंदर काम कर रही थी। इसी दौरान उसी के गांव जैतहरी के रहने वाले शक्ति चौधरी, छोटू चौधरी, गीता चौधरी और नान बाई चौधरी पहुंचे। भतीजे को ढूंढने तलाशी ली, नहीं मिला तो बेटियों को अगवा किया सभी ने सजीवन से उसके भतीजे उदय राज के बारे में पूछा।
सजीवन के जानकारी से मना करने पर आरोपियों ने घर की तलाशी ली। वहां कोई नहीं मिला तो छोटी बच्ची को साथ ले लिया। इसके बाद उसकी बड़ी बहन दिखी तो उसे भी पकड़ लिया और बाइक से अगवा कर ले गए। इस पर सजीवन थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने टीम बनाकर जैतहरी में दबिश दी और लड़कियों को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।