Life StyleUncategorized

अगर इस पौधे को घर में लगाया तो परिवार में कभी भी नहीं होगी धन की किल्लत…!

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में शमी के पौधे को बहुत ही चमत्कारी पौधा माना गया है। भगवान शिव को शमी का पेड़ बहुत ही प्रिय होता है। इसीलिए घर में इसे लगाने पर भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। लोकोक्तियों में भी शमी के पेड़ को धन खींचने वाला पेड़ बताया गया है। अगर इस पौधे को घर में लगाया जाए तो परिवार में कभी भी धन की किल्लत नहीं होती है।


धन में वृद्धि करने वाला पौधा
मान्यता है कि शमी का पेड़ धन को अपनी ओर खींचता है। इसे घर के ईशान कोण है यानी कि पूर्वोत्तर दिशा मेंलगाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके परिवार को धमकी कभी भी कमी नहीं होगी। कारोबार और नौकरी में भी तरक्की प्राप्त होगी। इसीलिए वास्तु शास्त्र में शमी के पेड़ को घर में लगाने की सलाह दी गई है।

शुभ कार्य करने जा रहे हैं तो करें शमी के दर्शन
मान्यता है कि शमी शुभ काम काज में सकारात्मक फल प्रदान करता है। अगर आप किसी भी शुभ कार्य से घर से बाहर जा रहे हैं तो शमी के दर्शन करने के बाद ही घर से बाहर जाए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके सभी कार्य बन जाते हैं।

शमी के पत्ते और फूलों से करें भगवान शिव का अभिषेक
मान्यता है कि भगवान शिव को शमी का पेड़ बहुत ही प्रिय होता है। इसीलिए इसको रोज भगवान शिव को शमी के पत्ते या फिर फूल अर्पित करें। इसे भगवान शिव प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।

कब लगाना चाहिए शमी का पौधा
मान्यता है कि शमी के पौधे को शनिवार के दिन लगाना बहुत ही शुभ होता है। अगर आप दशहरे के लिए शमी के पेड़ की पूजा करके इसे घर में लगा देते हैं तो यह भी बहुत शुभ होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button