Uncategorizedसारंगढ़

सारंगढ भारतमाता चौक में भाजपा ने 4 राज्यो में भाजपा की जीत पर नगर में बांटे मिठाई

पूरे नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ घूम कर मनाया जीत का जश्न*

बुलडोजर वाले बाबा आदित्यनाथ की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेली होली*

पूरे नगर में हुआ आतिशबाजी

चार राज्यों में प्रचंड जीत के बाद भाजपा नें मनाया जश्न*

पांचो राज्य में कांग्रेस हारी है और अब छत्तीसगढ़ की बारी है: भाजपा*

सारंगढ—पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्य क्रमशः उत्तरप्रदेश,उत्तराखण्ड,मणिपुर तथा गोवा में भारतीय जनता पार्टी नें शानदार जीत हासिल करके सत्ता में पुनः काबिज हुई है तथा एक नया स्वर्णिम इतिहास रच दी है।भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरे सारंगढ नगर में विजय जुलूस निकाला जो कि भारतमाता चौक से आजाद चौक,सदर रोड, जय स्तंभ चौक,मछरी पथरा चौक से होते हुए मेन रोड और बस स्टैंड होते हुए भारतमाता चौक में कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।इस विजय जुलूस में भाजपा के कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता, पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ता, अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता विजय जुलूस में शामिल रहे।

इस ऐतिहासिक विजय के बाद आज सायंकाल 4 बजे सारंगढ नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाकर जमकर आतिशबाजी की।

मौके पर चुनाव परिणामों में अपार जनसमर्थन से गदगद हुए सारंगढ मण्डल भाजपा के अध्यक्ष रिंकू तिवारी नें इस जीत को राष्ट्रवाद,विकास और रामभक्तों का जीत बताया है।भाजपा ही देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो हर वर्ग की आवश्यकताओं को समझती है तथा उनके लिए काम करती है।

उन्होनें भाजपा के प्रति जनता का अपुर्व विश्वास पर सभी राज्यों के मतदाता भाईयों एवं बहनों समेत पार्टी के लाखों कार्यकर्त्ताओं का अभिनंदन किया है।

इस विजय जुलूस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केशरवानी, जुगल केशरवानी, जिलाउपाध्यक्ष ज्योति पटेल,मण्डल अध्यक्ष रिंकू तिवारी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि भुवन मिश्रा, अरविंद हरिप्रिया, पार्षद सत्येंद्र बरगाह,मीडिया प्रभारी रवि तिवारी,सोनू छाबड़ा,समीर ठाकुर,मनोज लहरे,मनोज मिश्रा,रामअवतार यादव,आदित्य,निखिल केशरवानी,पुलकित चंद्रा,पार्षद मयूरेश केशरवानी,मंडल अध्यक्ष रविन्द्र पटेल,मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र रात्रे,मण्डल अध्यक्ष चिंताराम साहू,मण्डल अध्यक्ष भूषण चंद्रा,शिवम चंद्रा,युवा मोर्चा राजा गुप्ता,अध्यक्ष नयन बेहार,महिला मोर्चा अध्यक्ष रागिनी केशरवानी, जिला मंत्री मीरा धरम जोल्हे,देवकुमारी लहरे, राहुल, सहित समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button