संतान की चाहत में महिला गई वैध के पास ,महिला को नशीली दवाएं देकर…करता था घिनौना काम…..ऐसे हुआ खुलासा…….

धमतरी 12 Aug 2021 । छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है।जहाँ एक महिला संतान की चाहत में आई महिला को नशीली दवाएं देकर एक वैद्य दुष्कर्म करता रहा। जब महिला को इसका पता चला तो उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर भाग निकला। इसके बाद महिला ने वैद्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई। करीब 9 महीने बाद पुलिस को वैद्य का सुराग लगा तो वह मरीज बनकर पहुंच गई और बुधवार शाम उसे गरियाबंद से गिरफ्तार किया। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

स्थानीय निवासी एक महिला की शादी के करीब 7-8 साल बीतने के बाद भी संतान नहीं हो रही थी। इस पर वह अक्टूबर 2020 में भखारा क्षेत्र में खुद को वैद्यराज बताने वाले ओडिशा निवासी बब्लू टांडी के पास उपचार के लिए पहुंची। इस दौरान आरोपी वैद्य ने महिला को पक्के इलाज का झांसा दिया और 2-3 बार बुलाया। आरोपी महिला को दवाई देता तो वह थोड़ी देर के लिए बेहोशी की हालत में चली जाती। फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था।इस तरह की हुये वारदात से क्षेत्र मे हड़कंप मचा हुआ है।