Uncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में अब तक इन 15 जिलों में लॉकडाउन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से निपटने के लिए 12 जिलों में टोटल लॉकडाउन, तो कवर्धा में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है… पुलिस प्रशासन सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवाने में लगा हुआ है… प्रदेश के 4 जिलों में आज से लॉकडाउन की शुरुआत हो रही है… जशपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, कोरिया में आज से लॉकडाउन की शुरुआत है…. 

धमतरी जिले में रात 12 बजे से टोटल लॉकडाउन शुरू हो चुका है…जो कि 26 अप्रैल तक चलेगा… वहीं, जशपुर में सुबह 6 बजे से लॉकडाउन शुरू हो चुका है…और 18 अप्रैल तक चलेगा..  जबकि बलौदाबाजार और कोरिया जिले में आज शाम 6 बजे से टोटल लॉकडाउन शुरू होगा…जो कि 19 अप्रैल तक रहेगा।

आने वाले लॉकडाउन की बात करें…. तो कोरबा जिले में 12 से 21 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन लगाया गया है…  महासमुंद और रायगढ़ जिले में 14 से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा… सरगुजा और सूरजपुर में 10 दिनों का सख्त लॉकडाउन होने जा रहा है, यहां 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन होगा, सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा और सूरजपुर कलेक्टर रणदीप शर्मा ने इस बात के संकेत दिए हैं….

जहां पहले से लॉकडाउन जारी है…उनमें दुर्ग जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक अब तक का सबसे सख्त लॉकडाउन जारी है… रायपुर जिले में 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन…. राजनांदगांव जिले में 10 से 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन…. बालोद जिले में 10 से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन लगाया गया है… बेमेतरा जिले में 10 से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन है… वहीं दूसरी ओर कवर्धा में 15 दिनों का आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है.. यहां सुबह 8 से 4 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी… शहर में एंट्री के लिए कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। 

छत्तीसगढ़: 4 जिले आज से ‘लॉक’

छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में टोटल लॉकडाउन

धमतरी में रात 12 बजे से जारी, 26 अप्रैल तक ‘लॉक’

जशपुर में सुबह 6 बजे से लॉकडाउन जारी, 18 अप्रैल तक ‘लॉक’

बलौदाबाजार में आज शाम 6 बजे से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन

कोरिया जिले में आज शाम 6 बजे से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन

कोरबा: 12 से 21 अप्रैल, रायगढ़-महासमुंद: 14 से 22 अप्रैल

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन वाले जिले

1. दुर्ग-     6 अप्रैल से 14 अप्रैल

2. रायपुर-             9 अप्रैल से 19 अप्रैल

3. राजनांदगांव-   10 अप्रैल से 19 अप्रैल

4. बेमेतरा-          10 अप्रैल से 19 अप्रैल

5. बालोद-          10 अप्रैल से 19 अप्रैल

6. बलौदाबाजार-   11 अप्रैल से 19 अप्रैल

7. कोरिया-           11 अप्रैल से 19 अप्रैल

8. धमतरी-           11 अप्रैल से 26 अप्रैल

9. जशपुर-          11 अप्रैल से 18 अप्रैल

10. कोरबा-           12 अप्रैल से 21 अप्रैल

11. सरगुजा-           13 अप्रैल से 23 अप्रैल 

12. सूरजपुर-   13 अप्रैल से 23 अप्रैल 

13. रायगढ़-           14 अप्रैल से 22 अप्रैल

14. महासमुंद-   14 अप्रैल से 22 अप्रैल

15. कवर्धा-             15 दिन का आंशिक लॉक डाउन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button