महिला का नहाते समय बना रहे थे अश्लील वीडियो….तभी आ गया पति…. फिर जो हुआ पढ़िए पूरी ख़बर…।

कोरबा/ छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक घर में काम करने गए 2 युवकों ने उसी घर की महिला का एक अश्लील वीडियो बना लिया। दोनों उस घर में टाइल्स लगाने का काम करने गए थे। फिर मौका मिला तो उन्होंने महिला के नहाते वक्त का वीडियो बना लिया। मगर उसी वक्त महिला का पति घर पहुंच गया और अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रामपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के यहां टाइल्स लगाने का काम किया जाना था। इस परिवार में पति-पत्नी ही रहते हैं।
टाइल्स लगाने का काम ओसामा हुसैन(18) और तंजीम खान(19) को दिया गया था। रविवार को दोनों ने काम करना शूरू कर दिया इस दौरान महिला का पति किसी काम से बाहर गया था। इधर, महिला का पति जैसे बाहर गया। कुछ समय बाद महिला घर के ही बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। इसी वक्त दोनों आरोपी दीवार के पीछे से महिला का वीडियो बनाने लगे। दोनों वीडियो बनाने में लगे थे। इतने में महिला का पति फिर वापस घर पहुंच गया और उसने दोनों की ये हरकत देख ली।
जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। इसके बाद आस-पास के लोगों को भी बुलाया गया। बाद में पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। तब पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।