Uncategorizedक्राइमछत्तीसगढ़बस्तर
खदान में अनियंत्रित होकर पल्टा पोकलेन ,एक की दर्दनाक मौत….!

बस्तर 19 Dec 2021 । जिले में गिट्टी खदान में काम करने वाले एक मजदूर की पोकलेन के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई है। तो वहीं मिली जानकारी के मुताबिक बिना ट्रेंड हुए मजदूर खुद पोकलेन को ऑपरेट कर रहा था। जिससे अनियंत्रित होकर पोकलेन को गड्ढे में पलटा दिया। खुद भी उसी पोकलेन की चपेट में आ गया। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र के पिपलावंड के गिट्टी खदान का है।
जानकारी के मुताबिक, कोटेकामा बागमोहलई का रहने वाला पीलू राम (23) पिपलावंड के त्रिमूर्ति गिट्टी खदान में पिछले 2 सालों से मजदूरी का काम रहा था।