बरमकेला/साल्हेओना धान मंडी के प्रबंधक कन्हैया लाल पटेल की मनमानी , हेमालों को प्रति तौल अत्यधिक धान लेने का दिया निर्देश…. देखिए विडिओ पूरा…..!

सारंगढ़ 21 Dec 2021 । बरमकेला अन्तर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति साल्हेओना धान मंडी में प्रबंधक के दिशानिर्देश पर प्रति बोरी तौल पर किसानों से 200 ग्राम से 300 ग्राम धान अधिक मात्रा में लिया जा रहा है। तथा वहीं प्रबंधक की लापरवाही से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।तथा वहीं बात करें कुछ किसान तो प्रबंधक के चहेते बने हुए हैं।

शासन की निर्धारित नियमों को दरकिनार कर अव्यवस्था का आलम सर चढ़कर बोल रहा है लेकिन जिला के उच्च अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उदासीनता व निष्क्रियता के कारण अव्यवस्था यहां पर फैला हुआ है क्योंकि किसान अपनी खून पसीने की कमाई की धान बेचने के लिए खरीदी केंद्र साल्हेओना में पहुंचे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं रशुखदार बड़े किसानों द्वारा अमानक धान प्रबंधकों से सांठगांठ कर खपाया जा रहा है।
तथा वहीं खरीदी केंद्रों में निर्धारित मानकों को दरकिनार कर सांठगांठ के जरिए धान खरीदी का जीता-जागता उदाहरण सेवा सहकारी समिति साल्हेओना में देखने को मिला, क्योंकि निर्धारित मानकों पर यहाँ धान खरीदी नहीं किया जा रहा बल्कि प्रबंधक की मनमानी कर धान खरीदी की जा रही वहीं।
प्रबंधक द्वारा अपने चहेतों के दम पर मंडी मेरा है और धान की क्वालिटी से आप लोगो को क्या करना है। हमारे मंडी में मेरे हिसाब से धान ख़रीदा जाता और आप लोगो को जो करना है कर लेना इस तरह मिडिया को बोला जाना से आप समझ सकते हैं की यहां किस तरह से भ्रटाचार किया जा रहा है।
क्या कहते हैं अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़:-
साल्हेओना धान मंडी में अगर किसानों से प्रति तौल में अधिक धान लिया जा रहा होगा तो इसकी जाँच कर नियमानुसार कार्यवाही किया जायेगा।