Uncategorized
दिल दहला देने वाली घटना महिला ने प्रेमी की मदद से ,अपने ही पति को उतारा मौत के घाट …..खुलासा हुआ ऐसे….. हवसी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार……।।

मुंबई 2 जून 2021 । मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां पुलिस ने महिला को उसके पति के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है , पुलिस के अनुसार महिला ने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या की इसके बाद उसके शव को किचन में ही दफना दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न लग पाए मुंबई पुलिस ने बताया कि मारे गए व्यक्ति की 6 साल की बेटी ने अपने अंकल को घटना के बारे में बताया था, इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। सूचना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और किचन से शव को बरामद कर लिया गया है। साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है , उसका प्रेमी अभी फरार है, जिसकी तलाश लगातार की जा रही है।