नाबालिग लड़की की कुएं में तैरती हुई मिली लाश…. जांच में जुटी पुलिस…।

कोरबा :जिले में एक नाबालिग लड़की की कुएं में तैरती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। तों वहीं पास से उसका एक बैग और कुछ कपड़े मिले हैं। आशंका है कि उसकी ह्त्या की गई है। इसके बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, महेशपुर गांव में सुबह के वक्त लोग खेत की तरफ गए थे। खेत में ही एक कुआं बना हुआ है। उसी कुएं में लोगों की नजर पड़ी थी। लोगों ने देखा कि किसी की लाश पानी के ऊपर तैर रही है। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची। पहले आस-पास के इलाकों की खोजबीन की गई। तलाश करने पर पास में ही एक बैग मिला है। उसमें कुछ कपड़े भी थे। जो बिखरे पड़े थे। साथ ही एक पहचान पत्र मिला। जिससे लड़की ,की पहचान हो पाई है। लड़की का नाम विद्या गोड है, जो बांता में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वो अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहता थी। मूल रूप से वह रंजना गांव की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस मामले को सूक्ष्मता से जांच कर रही है।और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
