Uncategorized

स्टोर रूम में जला हुआ शव पड़ा पुलिस दो दिन बाद सिनाख्त तो दूर यह तक नहीं पता कर पाई कि मृतक महिला या पुरुष…..

दुर्ग

स्टोर रूम में जला हुआ शव पड़ा हुआ

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर के बाहर बने स्टोर रूम में एक जलती हुई लाश मिली। लाश को मिले दो दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस यह तक पता नहीं लगा पाई है कि शव महिला का है या पुरुष का। पुलिस जांच करने की बात कहकर कोई भी जानकारी होने से मना कर रही है।

मोहन नगर थाना प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि 16 और 17 अगस्त की दरम्यानी रात 112 पर फोन आया था कि दुर्ग के गिरधारी नगर वार्ड 9 स्थित भूपेंद्र यादव के घर के बाहर बने बाथरूम में कोई जल रहा है। सूचना मिलते ही 112 और मोहन नगर पुलिस की टीम रात 1.30 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि बाथरुम में एक शव पड़ा है और वो जल रहा है। इसके बाद उसे बुझाया गया। तब तक शव बुरी तरह जल चुका था। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई करके राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वो शव की सिनाख्त कर रही है। शव महिला का है या पुरुष का ये पीएम रिपोर्ट आने बाद ही पता चल पाएगा।

वो स्टोर रूम जहां पर लगी आग और मिला जला हुआ शव

वो स्टोर रूम जहां पर लगी आग और मिला जला हुआ शव

घटना के समय घर पर नहीं थी भूपेंद्र की पत्नी
जिस घर के स्टोर रूम में जलता हुआ शव मिला है वो भूपेंद्र यादव का है। भूपेंद्र सोसायटी में काम करता है। उसने बताया कि घटना की रात वो अपनी पत्नी सुप्रिया और बच्चों के साथ खाना खाकर सोया था। जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो सुप्रिया घर पर नहीं थी। पुलिस ने पहले तो सोचा शव सुप्रिया का ही है, लेकिन अगले दिन वो राजनांदगांव में मिल गई। सुप्रिया घर में बिना किसी को बताए क्यों गई। वो राजनांदगांव कैसे पहुंची। जला हुआ शव उसके जाने के बाद ही क्यों मिला। क्या सुप्रिया का इस शव या मर्डर से कोई संबंध है इन सवालों का जवाब पुलिस नहीं दे रही है।

भूपेंद्र की भाभी ने देखा सबसे पहले जलती लाश
टीआई विजय यादव के भूपेंद्र यादव के घऱ के बगल से ही उसके भाई का घर है। घटना की रात उसका भाई कहीं बाहर गया था। घर पर उसकी भाभी मधु अकेली थी। रात में कुछ आवाज सुनकर मधु बाहर बाथरूम करने निकली। उसने देखा कि स्टोर रूम में आग लगी है। अंदर देखा तो किसी की लाश जल रही है। वो हड़बड़ा गई और भूपेंद्र को जगाया और फिर फुलिस को सूचना दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button