जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल लड़कियों को कस्टमर के साथ पुलिस ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार..।

पटना 8 nov 2021। बिहार पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।तो वहीं पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल लड़कियों को कस्टमर के साथ गिरफ्तार किया है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।लड़कियों के साथ 2 लड़कों को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
तथा वहीं पूरी मामला बिहार के किशनगंज थाना इलाके का है, जहां टाउन थाना क्षेत्र की है, जहां सिंघिया चौक के पास सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कार्यवाही हुआ है। पुलिस ने दो लड़कियों को दो कस्टमर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए लड़के फुलबाड़ी के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक महिला लड़कियों के साथ मिलकर कई दिनों से जिस्मफरोशी की धंधा करती थी।
तथा वहीं कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने महिला को कई बार इस चीज को लेकर मना किया कि इस तरीके का काम वह इस इलाके में बंद कर दे , लेकिन आरोपी महिला ने ऐसा नहीं किया और वह अन्य लड़कियों के साथ मिलकर सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन करती रही इस बीच लोगों ने टाउन थाना में फोन कर इसकी सूचना दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते लड़कियों को कस्टमर के साथ पकड़ा फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लड़कियों और लड़कों से पूछताछ कर रही है।और आगे की कार्यवाही में जुटी हुई हैं।