newsUncategorizedक्राइमछत्तीसगढ़महासमुंद

घर का एकलौता पुत्र ,आरक्षक का सड़क हादसे में दर्दनाक मौत क्षेत्र में मचा हड़कंप…।

महासमुंद 16 Oct 2021। जिले के खोपली पड़ाव के पास सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हुई है। जिससे क्षेत्र में हडकंप मच गया है।तो वहीं मृतक का नाम लोकेश चंद्राकर पिता प्रेमनाथ साकिन गांजर बताया जा रहा है। तथा वहीं मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में खल्लारी थाने में पदस्थ था। तो वहीं ग्रामीणों के बताये अनुसार लोकेश घर का एकलौता पुत्र है। पिता लकवा से पीडि़त है। लिहाजा घर की सभी जिम्मेदारी लोकेश पर था। वहीं घटना देर रात हुई यह घटना कैसे हुई, स्पष्ट नहीं है।

परन्तु अनुभव से लोगों का कहना है की बाइक के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि पीछे से किसी वाहन ने उसके वाहन को जोरदार ठोकर मारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना स्थल पर ही आरक्षक की मौत होना बताया जा रहा है। आज सुबह उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक केंद्र बागबाहरा भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button