अनियंत्रित कार ने मासूम बच्चे को रौंदा ,बच्चा 10 फीट तक हवा में उछला जाँच में जुटी पुलिस….।

कवर्धा 9 nov 2021। अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बच्चे को मारी जोरदार टक्कर।जिससे बच्चे की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।तो वहीं कार ने बच्चे को इतनी तेजी से ठोकर मारी कि बच्चा 10 फीट तक हवा में उछल गया। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव का है। कार मध्यप्रदेश से रायपुर की तरफ जा रहा था। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देव सिंह पिता नरेंद्र गोड़ (7) शासकीय प्राथमिक शाला लखनपुर में कक्षा दूसरी का छात्र था। वह शाम 4.30 बजे स्कूल से घर जा रहा था।
तभी इसी दौरान एमपी की ओर से आ रही कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार में कुल तीन लोग सवार थे, जो रायपुर जा रहे थे। इसमें से एक महिला थी। वाहन को आरोपी रजनीश मिश्रा चला रहा था। बच्चे को ठोकर मारने के बाद स्पीड से ही वाहन चालक भागने के प्रयास में था। अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने शव व वाहन को कब्जे में ले लिया है।और आगे की जाँच में जुट गई है।