दर्दनाक हादसा- अनियंत्रित जाइलो कार ने माँ और बेटी को मारी ठोकर घटना स्थल पर बेटी की मौत तो माँ की हालत गंभीर…… देखिए विड़ियो..।

लक्ष्मीकांत बरेठ
जाँजगीर चाँपा 22 म ई 2021। दिशा मैदान से लौट रही मां बेटी को तेज रफ्तार जाइलो कार ने जमकर ठोकर मार दी। बताया जा रहा है दुर्घटना में किशोरी की मौत हो गई तो वहीं उसकी मां को भी गंभीर चोटें आई है। मौके पर तनाव का माहौल है। पुलिस ग्रामीणों को समझाइश दी रही है।

जानकारी के अनुसार, सक्ती क्षेत्र के ग्राम पंचायत जर्वे में दिशा मैदान से माँ बेटी वापस लौट रही थी। तभी विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार जाइलो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर दी। दुर्घटना में रुक्मिणी पिता गुहाराम बरेठ 17.वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका ने अभी दसवी की परीक्षा पास की थी। तो वही उसकी मां शिवकुमारी बरेठ पति गुहाराम बरेठ 45 वर्ष.को गंभीर चोटें आई है।
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और गाड़ी मालिक को बुलाने की जिद पर अड़े है। ड्राइवर ने गाड़ी मालिक का नाम चांपा सदर बाजार निवासी गगन गुप्ता बताया है। मौके पर नगरदा टीआई टीम के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी रहे है।