Uncategorizedक्राइमछत्तीसगढ़बसना
सड़क हादसे में वन विभाग के कर्मचारी की दर्दनाक मौत…!

बसना के फोरलेन में आज सुबह लगभग 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें वन विभाग के कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई।
तथा वहीं मृतक का नाम सदानंद प्रधान उम्र करीब 50 वर्ष बताया जा रहा है, तो वहीं मिली जानकारी के अनुसार सदानंद प्रधान सांकरा थाना के ग्राम गौरिया निवासी थे जो रात को ड्यूटी कर सुबह अपने सफेद रंग की एक्टिवा से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खेमड़ा ओवरब्रीज के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी जिससे वे करीब 200 मीटर घसीटते हुए सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गए और मौके पर उनकी मौत हो गई।