Uncategorizedक्राइमछत्तीसगढ़
अज्ञात बाइक सवारों ने महिला पर चलाई गोली , जांच में जुटी पुलिस….।

जशपुर: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गायलूँगा में तड़के साढ़े पांच बजे के आसपास दो अज्ञात बाईक सवारों ने एक 60 वर्षीय महिला पर बंदूक तानकर गोली चला दी जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।बेहोशी की हालत में उसे कुनकुरी के होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के 2 घंटों बाद नारायणपुर पुलिस मौके पर पंहुचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
