नाबालिग लड़कियों को बहलाफुसला कर करता था ऐ घिनौना काम रेप के केश दर्ज हुआ फिर रेप का केश ……जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान पढ़िये पूरी खबर…….

रायपुर 23 Aug 2021। रायपुर के मंदिर हसौद थाने में रेप का केस दर्ज किया गया है। खास बात ये है कि जिस शख्स के खिलाफ ये केस दर्ज हुआ है वो पहले एक दूसरे रेप के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब दूसरा केस आरोपी की नाबालिग प्रेमिका से जुड़ा है। प्यार मुहब्बत की बातों में फंसाकर बदमाश ने मंदिर हसौद के गांव की 16 साल की लड़की के साथ रिश्ता जोड़ लिया। अब जब लड़की के घर वालों को बता पता चली तो मामला थाने पहुंचा है। इस वक्त लड़की का प्रेमी एक दूसरी नाबालिग के साथ रेप के केस में रायपुर की जेल में बंद है।
लड़की ने बताया मैं उससे प्यार करती हूं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने लड़की की पहचान उजागर नहीं की है। अब तक की जांच में ये बात सामने आई कि इस साल अप्रैल से मई के दरम्यान नाबालिग का गांव के रहने वाले 24 साल के सुनिल साहू से संबंध था। सुनिल ने इसे प्रपोज किया और कुछ दिनों तक दोनों के प्यार की डोर थामकर जिंदगी भर साथ रहने की कसम खाते रहे। लड़के ने नाबालिग के भरोसे का फायदा उठाया। एक दिन वो उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की ने ये बात घर वालों को भी नहीं बताई। मगर इस हफ्ते लड़की ने घर वालों को सुनील के बारे में बता दिया। उसने कहा मैं सुनील से प्यार करती हूं,जब घर वालों को पता किया तो जानकारी मिली कि बेटी के साथ बदमाश ने शारीरिक संबंध बनाए और अब किसी और नाबालिग लड़की के रेप के केस में जेल में हैं।
घर वालों ने सुनील की हरकत के बारे में फौरन थाने आकर जानकारी दी और ये नया केस सामने आया। अब ये मुकदमा भी सुनील पर चलेगा। चावल दिलाने के बहाने ले गया था साथ। जून के महीने में सुनील को गिरफ्तार किया था। तब इसने मंदिर हसौद इलाके में ही एक मजदूर की 15 साल की बेटी को अपनी बातों में फंसाकर दोस्ती कर ली थी। वो उसे राशन दुकान से चावल दिलाने की बात कहकर साथ लेकर गया था। इसके बाद अपने घर ले जाकर लड़की का रेप किया था। उस लड़की ने फौरन घर वालों को आकर सब सच-सच बता दिया और फौरन पुलिस ने तब सुनील को गिरफ्तार कर लिया था।