Uncategorized

सात फेरें लेने से पहले दुल्हे के दोस्त ने आखिर ऐसा क्या कहा… दूल्हे के कान में की…दूल्हे ने उठाया ये कदम….पढ़िए पूरी खबर……

हरियाणा 3 july 2021 । भारत की राजधानी दिल्ली की सीमा से सटे हरियाणा के बल्लभगढ़ शहर में आज एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बारात आई हुई थी।

जब बारात घऱ पर पहुंची और फेरों की तैयारी की जा रही थी, उसी समय दूल्हे के दोस्तों ने उसे कुछ कहा तो दूल्हा चौंकना हो गया और अपने पिता के साथ जाकर किसी बात को लेकर विचार विमर्श करने लगा।

जिसके कुछ समय बाद दोनों बाप बेटे आए और शादी ना करने का फैसला ले लिया।

जानकारी मिली है कि शादी में लड़की वालों ने स्विफ्ट कार देने से मना कर दिया था। जिसके कारण दूल्हा पक्ष नाराज हो गया और बारात वापस लेकर लौट गया।

जिसको लेकर लड़की पक्ष ने पूरे मामले को लेकर महिला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत तो ले ली है लेकिन मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस अभी इस मसले पर जांच में जुटी हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में सुभाष कॉलोनी के रहने वाले विनोद की बेटी की रविवार को शादी थी। जहां बारात अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से आई थी।

दूल्हे ने चालाक बनते हुए अपने दो दोस्तों को लड़की के घर यह देखने के लिए भेज दिया कि दहेज में उसे क्या क्या दिया जा रहा है

जब घऱ में आकर दोनों ने देखा तो पाया कि घऱ में कार की बजाय बुलेट बाइक खड़ी हुई है। जिसके बाद दोनों ने कर्ण को सूचना दे दी।

जिसके बाद नाराज कर्ण अपनी बारात को लेकर वापस अलीगढ़ की ओर रवाना हो जाता है।

क्योंकि कर्ण की मांग थी कि शादी में उसे स्विफ्ट कार दी जाए। जब बारात घर नहीं पहुंची तो विनोद ने दूल्हे कर्ण व उसके पिता फुद्दन के नाम से महिला थाना में शिकायत दर्ज करवा दी।

महिला थाना प्रभारी नेहा राठी का कहना है दोनों पक्ष शनिवार को थाने में सुनवाई के लिए बुलाए हैं। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही किसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button