CG मामी के साथ भांजे का आखिर क्या ? भांजे ने मामा का चाकू से गोदकर की हत्या…… पढ़िए पूरी खबर…….

जबलपुर, 29 jun 2021 । शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक भांजे ने मामा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी तीन साल से लापता है ,और उसे संदेह था कि पत्नी के गायब होने के पीछे भांजे का हाथ है। इसी बात को लेकर सोमवार देर रात दोनों में विवाद हुआ, जिसके दौरान भांजे ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
कैंट पुलिस के अनुसार कवर्धा हाउस शीला टॉकीज के पास रहने वाला सोनू उर्फ दिनेश अहिरवार उम्र (38) सब्जी का ठेला लगाता था। उसकी पत्नी तान्या तीन साल पहले घर छोड़कर चली गई है, जिसके बाद से उसका पता नहीं चला। घमापुर सिद्धबाबा रोड निवासी जशवंत यादव के मकान में दिनेश की बहन मीरा भांजे हनी के साथ रहती है। भांजा हनी उर्फ हिमांशु जैसवार (24) भी सब्जी का ठेला लगाता है। दिनेश को अपने भांजे हनी पर संदेह था कि उसकी पत्नी के गायब होने के पीछे उसका हाथ है। सोमवार को हनी अपने मामा दिनेश अहिरवार के घर गया हुआ था।
बताते हैं कि रात 11.30 बजे के लगभग उसका मामा दिनेश से तान्या को लेकर विवाद हो गया। हनी ने विवाद के दौरान जेब से चाकू निकाला और मामा के छाती, चेहरे और गले के पास ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। चीख सुनकर दिनेश के पिता अमावस अहिरवार व मां पहुंची तो आरोपी चाकू लहराते हुए फरार हो गया।
परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना डायल-100 पर दी। एफआरवी और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल दिनेश को लेकर तुंरत विक्टोरिया रवाना हुई। विक्टोरिया से दिनेश को मेडिकल रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने से पहले रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पंचनामा के बाद पीएम की कार्रवाई हुई। कैंट पुलिस पिता अमावस की शिकायत पर आरोपी हनी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।