CG खेत मे रोपाई का कार्य करने गयें दो महिलाओं के साथ अचानक हुआ कुछ ऐसा की जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान…. हुई दर्दनाक मौत…. पढ़िए पूरी खबर…..

महासमुंद 12 july 2021। पूरे छत्तीसगढ़ में अभी धान रोपाई का कार्य चल रहा है तो वहीं खेत में रोपाई कार्य करने दो महिलाएं गयें थें महासमुंद जिले के पिरदा गांव में कल करंट की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब महिलाएं खेत में काम कर रही थी तभी खेत में लगे कटीले तार में बिजली की करंट फैल गई। मरने वाली दोनों महिलाएं एक ही परिवार के हैं।मामला बसना थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पिरदा के बाबूलाल के खेत में उक्त महिलाएं रोपाई कार्य करने के लिए पहुंची थी, जहां घेरा के लिए खेतों में कटीली तार लगाए गए थे। उसी तार में बोरवेल का तार कटकर चिपक गया। जिससे करंट पूरे खेत के कटीले तार में फैल गया महिलाओं ने तार को जैसे ही हाथ लगाया, वो करंट से चिपक गई।फिर क्या देखते ही देखते दोनों महिलाएं करंट मे चिपक गई जिससे दोनों महिलाओं की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई दोनों पिरदा गांव की ही रहने वाली हैं, जिनकी पहचान अनुसैया प्रधान और कांचन प्रधान के रूप में हुई है।वहीं इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है।